Supaul News: सुपौल : नाबालिग के अपहरण का आरोप, मां ने थाने में दिया आवेदन
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने ललितग्राम थाना में आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में मां ने बताया है कि 16 अगस्त की दोपहर वह अपनी बेटी के साथ घर में खाना खा रही थी। इसी दौरान गांव की दो महिलाएं उसके घर पहुंचीं और बेटी को क्वार्टर चौक ले जाने की जिद करने लगीं। विरोध के बावजूद दोनों महिलाएं उसकी बेटी को अपने साथ ले गईं।
लापता बेटी की खोज देर रात तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। संबंधित महिलाओं से पूछताछ करने पर उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। पीड़ित मां के अनुसार, अगले दिन ग्रामीणों से जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर उसकी बेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.