सुपौल, अक्टूबर 25 -- दुर्गा मंदिर कार्यक्रम में विवाद और मारपीट Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की चिलौनी दक्षिण पंचायत के दीवानगंज वार्ड संख्या 9 में दुर्गा मंदिर में आयोजित नाच कार्यक्रम देखने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। मामले में जख्मी महिला सुनीता देवी के आवेदन पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 23 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। थाने में दिए गए आवेदन में सुनीता देवी ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात उनके घर के दक्षिण स्थित दुर्गा मंदिर में नाच का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही चंदन मंडल, नवीन कुमार मंडल, राहुल मंडल, नीतीश मंडल, जीवेश मंडल, दिनेश मंडल और मनोज मंडल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमे...