Supaul News: सुपौल : नागपंचमी को लेकर बैठक दो को
सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां में नागपंचमी को लेकर दो अगस्त को बैठक होगी। इस बाबत कैलाशपुरी मेला समिति के सचिव सुनील कुमार पासवान ने बताया कि इस बार 17 अगस्त को नागपंचमी के दिन कैलाशपुरी मेला स्थल पर स्थित माता बिषहरी के मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होगी। इसके लिए मेला समिति स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों एवं प्रशासनिक सहयोग सहित विभिन्न विंदुओं पर विचार विमर्श की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को बैठक में शामिल होने के लिए अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.