सुपौल, सितम्बर 22 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया बाजार मुख्यालय निवासी 101 वर्षीया कर्तव्यपरायण महिला सावित्री देवी का निधन हो गया। वे जदिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय अग्रवाल की माता थी। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही सावित्री देवी ने सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान सोमवार संध्या अंतिम सांस ली। उनके पीछे पांच पुत्र, पांच पुत्रियों सहित पोते-परपोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सांसद दिलेश्वर कामेत, विधायक सोनम सरदार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, मुखिया राजेश यादव, रामानंद यादव, संजय साह, प्रखंड अध्यक्ष कमाल खान सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...