सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने शुक्रवार को सरायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से शराब के नशे में हंगामा मचाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया। इस बाबत थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले सरायगढ़ गांव के वार्ड 14 निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया। ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच उसकी जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्रदीप कुमार गुप्ता के विरुद्ध अप्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...