Supaul News: सुपौल : नशे में हंगामा करने वाला गिरफ्तार
सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने झिल्लाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव से शराब के नशे में हंगामा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया। भपटियाही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदानंदपुर गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले सिमराही बाजार वार्ड 7 निवासी सर्वेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया गया। भपटियाही थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई। इसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर सर्वेश सिंह के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत भपटियाही थाना में अप्राथमिकी संख्या 35/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.