Supaul News: सुपौल : नशे में धुत बेटे ने की पिता की हत्या, मां का हाथ तोड़ा
सुपौल, अक्टूबर 21 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। नशे में धुत एक पुत्र ने पिता की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई मां का भी हाथ तोड़ दिया। घटना पिपरा थाना क्षेत्र की ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड तीन में रविवार देर रात की है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड तीन निवासी मो शौकत अली (60 वर्ष) की उसी के बेटे मो अहमद (25) ने टाइल्स के टुकड़े से हत्या कर दी। बताया जाता है कि अहमद रविवार देर रात नशे में धुत होकर पहुंचा था। सबसे पहले उसने घर का टीन का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सो रहे पिता पर टाइल्स के टुकड़े से हमला कर दिया। जबकि पति को बचाने आई अपनी मां को भी डंडे से पीटकर घायल कर दिया, जिससे उनका हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.