Supaul News: सुपौल : नशामुक्त पंचायत बनाने के लिए ग्रामीणों ने भरी हुंकार
सुपौल, नवम्बर 18 -- नशामुक्त पंचायत के लिए सामूहिक पहल Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। तेकुना पंचायत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को किशोरी प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय परिसर में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रताप विराजी ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों के साथ युवाओं ने भी भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक पहल करने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए सुरजापुर पंचायत के मुखिया महानंद पासवान ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। यह न केवल समाज, बल्कि परिवार के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है। इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करना होगा। हरी तैथवार ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण की शुरुआत प्रत्येक परिवार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.