सुपौल, जुलाई 9 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट में सहायक निदेशक-सह-जिला जन संपर्क पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर संजय ने कहा कि डीएम सावन कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों का प्रभावी, तथ्यपरक एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही बेहतर समन्वय स्थापित कर विभागीय गतिविधियों का पारदर्शी, सकारात्मक एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी सुलभ हो सके। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...