Supaul News: सुपौल : नवपदस्थापित एसडीपीओ ने संभाली कमान
सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। नवपदस्थापित एसडीपीओ पवन कुमार ने रविवार को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए वीरपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खासकर एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन में तेजी लाने को कहा। इसके बाद एसडीपीओ भीमनगर थाना पहुंचे और थाना निरीक्षण के बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार एवं एसएसबी अधिकारियों के साथ इंडो-नेपाल सीमा तथा कोसी पूर्वी तटबंध का जायजा लिया। उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और तटबंध की स्थिति की जानकारी ली। एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि थाने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार और त्वरित न्याय की दिशा में सार्थक पहल उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा और कोसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.