सुपौल, अक्टूबर 22 -- मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना के बाद बुधवार की रात्रि में नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। गाजे-बाजे की धुन पर झूमते-गाते श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां दुर्गा की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम दिखीं। भक्तों ने अगले वर्ष मां के फिर से आगमन की कामना की। प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। विभिन्न पूजा समितियों की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्त मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। पूजा-अर्चना के बाद मां को विदाई देने के लिए बड़ी संख्य...