Supaul News: सुपौल : नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत कर जीता दर्शकों का दिल
सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित बीबी नॉग्स इंटरनेशनल सिंगापुर प्री-स्कूल परिसर में गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व की तैयारी को लेकर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण सहित भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को विभिन्न झांकियों के माध्यम से जीवंत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुति से विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर शांता स्नेही वत्स के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: पाइनक्रेस्ट स्कूल में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.