सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। बाजार स्थित मिडिल स्कूल के सामने जिताधार में गंदे पानी का बहाव होने से बीमारी की आशंका बढ़ने लगी है। नदी के आसपास से गुजरने वाले राहगीरों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी में लगातार कचरा फेंके जाने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। यदि नदी में कचरा फेंकने पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में इस रास्ते से लोगों का आवागमन मुश्किल हो सकता है। इसका असर मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर भी पड़ने की आशंका है। अभिभावकों ने प्रशासन से नदी में कचरा फेंकने पर प्रतिबंध लगाने तथा गंदगी की सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...