Supaul News: सुपौल : नदी पर पुल नहीं रहने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी
सुपौल, अक्टूबर 5 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र की ग्वालपाड़ा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में बिलेनिया नदी पर पुल नहीं होने से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि नदी पर पुल नहीं रहने के कारण लोगों को जान जोखिम में डाल कर नदी पार करने की विवशता बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर लोग बीमार पड़ते हैं तो उन्हें अस्पताल पहुंचाने में भी काफी कठिनाई होती है। कई बार आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा नदी पर पुल निर्माण का आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक पुल निर्माण को लेकर कोई पहल शुरू नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी को पार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.