सुपौल, जुलाई 6 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया थाना क्षेत्र की नंदना पंचायत स्थित मोगलाघाट मदरसा चौक पर मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार की देर रात गजल और कव्वाली की महफिल सजी। पूरी रात चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर कव्वालों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि अलसुबह तक दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कव्वाली कार्यक्रम का उद्घाटन मो बेलाल ने किया। इस मौके पर सरपंच एजाज आलम, मेला मालिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण हस्तियाँ मुख्य अतिथि जिप सदस्य पूनम देवी ने कहा कि मेला आपसी भाईचारे और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का एक माध्यम होता हैं। उन्होंने आयोजन समिति और कलाकारों की प्रशंसा करते हुए दर्शकों से इसे सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

कव्वालों की प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम में कव्वाल परवेज रंगीला, सना वारस...