सुपौल, अगस्त 8 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, गणमान्य सहित अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक, बनी रणनीतिस्वतंत्रता दिवस समारोह पर चर्चा इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।तिरंगा झंडों का वितरण उन्होंने ...