Supaul News: सुपौल : धूमधाम से मना भगवान बलभद्र का पूजनोत्सव
सुपौल, सितम्बर 23 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित शनि मंदिर परिसर में बुधवार को कलवार समाज के आराध्य एवं कुलदेवता भगवान बलभद्र का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में कलवार समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लोगों ने सपरिवार हिस्सा लिया। इससे आयोजन में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देखने को मिला। सुबह से ही शनि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान बलभद्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान को फल, मिष्ठान सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.