Supaul News: सुपौल : धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी
सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड पांच में बुधवार सुबह धान के खेत से करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पथरा चौक से करीयो जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे शव पड़ा था। सुबह करीब आठ बजे घास काटने जा रही महिलाओं की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद भीड़ जुट गई और पिपरा थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। मृत अधेड़ ने बैंगनी रंग का हाफ पैंट और काले-सफेद चेकदार शर्ट पहन रखी थी। हाथ में कोका फूल था। घटनास्थल से करीब 100 फीट दूर सड़क किनारे ताला लगी एक साइकिल मिली, जिसमें लटके झोले में भी कोका फूल रखा हुआ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.