सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक धान के खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे लोगों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी, आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि ग्रामीणों ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से घेरकर रखा और इसकी सूचना तुरंत वीरपुर वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया । स्थानीय लोगों के अनुसार, कोसी नदी और आसपास के जल स्रोतों से भटककर जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने की मांग की है। वन विभाग...