सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की सिमरिया पंचायत के बैजनाथपुर वार्ड 10 में रविवार को धान के खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रविवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर नहर किनारे स्थित अपने धान के खेत की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान खेत में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की सूचना आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर ...