सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर के वार्ड 11 में करीब दो वर्षों से अधूरा पड़ा नाला अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नाला निर्माण पूरा नहीं होने और नियमित सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित है। बारिश के दिनों में सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं, नाले पर लगाए गए स्लैब के टूटने से राहगीरों और बच्चों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय स्थिति स्थानीय लोगों के मुताबिक, वार्ड 7 और 11 में सड़क के बीच से बनाए गए नाले के कई हिस्से निर्माण के कुछ समय बाद ही जर्जर होने लगे। कई स्थानों पर स्लैब टूट चुके हैं। इससे नाला खुला रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड 11 में ही सुभाष चौक से ईदगाह जाने वाली सड़क पर ...