Supaul News: सुपौल : दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
सुपौल, अक्टूबर 15 -- मरौना में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मरौना-निर्मली मुख्य सड़क पर रतहो और गणेशपुर के बीच गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। मृतक की पहचान गनौरा पंचायत के परसौनी गांव के वार्ड 11 निवासी रामअवतार सदा के पुत्र अजय सदा (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि अजय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मरौना थानाध्यक्ष रेमन भास्कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरौना पहुंचाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाने ले गई। मृतक की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.