Supaul News: सुपौल : दो पक्षों में मारपीट, छह लोग गंभीर
सुपौल, अगस्त 7 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लहरनियां झरकहा में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को परिजनों और पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार घायलों की गम्भीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ विभाष कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार और डायल-112 की पुलिस टीम अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.