Supaul News: सुपौल : दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के आठ लोग जख्मी
सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया पंचायत के ड्राइवर चौक के पास मंगलवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के आठ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर न्यायालय में भी मुकदमा लंबित है। मंगलवार की रात सकलदेव मंडल और कलानंद मंडल के पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के आठ लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जदिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए घटनास्थल की पड़ताल की। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.