Supaul News: सुपौल : दो दिनों तक बारिश-ठनका का अलर्ट, 19.2 एमएम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
सुपौल, सितम्बर 24 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से सुपौल में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार रात से ही जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसत 19.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सदर प्रखंड में सर्वाधिक 36.6 एमएम बारिश हुई।
मौसम की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने अगले दो दिनों तक जिले में बारिश और ठनका का अलर्ट जारी रहने की जानकारी दी है। लगातार बादल छाए रहने और ठंडी पुरवा हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। बारिश से धान की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है, जबकि शहर के निचले इलाकों में जलजमाव और कारोबार प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंडी पुरवा हवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.