सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपौल में मानसून ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। सोमवार रात हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद मंगलवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान पर घने काले बादल छा गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: राहत की बारिश, अब गरज के साथ झमाझम के आसारमौसम में बदलाव दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे कुछ देर के लिए लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि इसके बाद फिर धूप निकलने से उमस बढ़ गई। देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छा गए। कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और रात का मौसम अपेक्षाकृत सुहाना हो गया।किसानों की आशा मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस...