सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और सुपौल न्याय मंडल के पूर्व निरीक्षी न्यायाधीश राजीव राय शनिवार को जब निर्मली अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर पहुंचे तो भवन और परिसर का नजारा देखकर उनके चेहरे पर संतोष साफ दिखा। न्यायालय के विभिन्न भवनों और परिसर का अनौपचारिक निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा- दृश्य देखकर बहुत सुकून मिला। उन्होंने कहा कि इतने बेहतर न्यायालय परिसर को इसी तरह स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं से इसके लिए सामूहिक भूमिका निभाने की अपील की।

निर्माण की शुरुआत न्यायमूर्ति राजीव राय ने कहा कि निर्मली अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय भवन के निर्माण की शुरुआत उनकी निगरानी के दौर में हुई थी। 10 अक...