सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक के समीप संचालित प्रमिला चाइल्ड केयर सेंटर की दूसरी मंजिल से ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है। घायल की पहचान करजाईन थाना क्षेत्र के दौलतपुर वार्ड 2 निवासी 52 वर्षीय शिवनारायण मेहता के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवनारायण पानी लेने गली से गुजर रहे थे, तभी दूसरी मंजिल से गिराया गया ऑक्सीजन सिलेंडर उनके सिर पर जा गिरा। हादसे में वे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी छातापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। बाद में स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पीएसआई बसवराज सुधांशु पुलिस ...