Supaul News: सुपौल : दुर्गा पूजा शांति व सुरक्षित माहौल में मनाने को गाइडलाइन जारी
सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जिलेभर में जगह-जगह पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ऐसे में पूजा उत्सव के दौरान कहीं-किसी अप्रिय घटना से बचाव तथा दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है। इस बाबत सुपौल की फायर स्टेशन ऑफिसर ज्योति कुमारी ने बताया कि पूजा समितियों को अपने यहां निर्मित पूजा पंडालों में किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटने के लिए अग्निशामक व पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है। शहरवासी और श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से पूजा स्थलों में पहुंचें और सुरक्षित बाहर निकल सकें, इसके लिए पूजा समितियों के तीन-तीन कार्यकर्ताओं को विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.