Supaul News: सुपौल : दुर्गा पूजा व मेले को लेकर पुख्ता इंतजाम, मुख्य बाजार में नो-एंट्री
सुपौल, अक्टूबर 12 -- पूजा और मेले के लिए प्रशासन की तैयारियां Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर वीरपुर में अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और नो-एंट्री की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाना तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना है। वीरपुर के कोशी क्लब, हटिया चौक, कारगिल चौक, गोलचौक और बसंतपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पूजा और मेले का आयोजन होता है। इसे लेकर एसडीएम विनय कुमार ने नगर पंचायत के संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और दुकानदारों को दुकानों के सामने कचरा नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.