Supaul News: सुपौल : दुर्गा पूजा में बिजली सुरक्षा को लेकर विभाग ने जारी की एडवाइजरी
सुपौल, अक्टूबर 16 -- पूजा पंडालों के लिए बिजली सुरक्षा निर्देश Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और मंदिरों में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल ने आम लोगों और पूजा आयोजक समितियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने पूजा पंडालों में बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने और शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक रंजन की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि पूजा पंडालों में बिजली के नंगे तारों और कवर तारों को लेकर पूरी सुरक्षा बरतने की जरूरत है। यदि बिजली के तार टूटकर गिर जाते हैं या लटकते नजर आते हैं, तो इसकी सूचना तत्काल स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.