Supaul News: सुपौल : दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण, मॉकड्रिल कर बताए आग से बचाव के उपाय
सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को अनुमंडल अग्निशमन निर्मली की टीम ने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने मॉकड्रिल कर आग से बचाव के उपाय बताए। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पंडाल की बनावट, बिजली की वायरिंग, आवागमन के रास्ते और अग्निशमन व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि आग लगने पर घबराने के बजाय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और तत्काल विभाग को सूचना देने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसडीओ-डीएसपी ने किया चंदवारा में पूजा पंडालों की जांच, दिये कई नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.