Supaul News: सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम ने की बैठक, नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश
सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम विनय कुमार ने की। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में एसडीपीओ पवन कुमार के अलावा बसंतपुर, राघोपुर और प्रतापगंज के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। एसडीएम ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने पूजा समितियों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : पूजा समिति के वोलेंटियर्स की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.