सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा बुधवार को लहटन चौधरी सभागार में की गई। डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सुपौल सांसद की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की डीडीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से एक-एक कर समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से कार्यों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: दिशा की बैठक के लंबित कार्यों के अनुपालन का निर्देश अधिकांश पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में दिए गए...