सुपौल, जुलाई 5 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कई दिनों की भीषण उमस और तेज धूप के बाद सोमवार को जिले के मौसम ने राहत का अहसास कराया। सुबह की शुरुआत चटक धूप से हुई, लेकिन करीब नौ बजे के बाद पुरवा हवा चलने लगी। इसके साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी और दिनभर धूप व बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में मानसून पर भारी सूर्य की तपिश, गर्मी से लोग बेहाल; कब होगी बारिशचौकसी भरी गर्मी में राहत पुरवा हवा के असर से उमसभरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बाजारों और सड़कों पर भी लोगों ने मौसम में आए बदलाव को महसूस किया। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर कम रहा।किसानों के लिए अच्छा स...