Supaul News: सुपौल : दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की सुरजापुर पंचायत के वार्ड आठ में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवती के कथित अपहरण के प्रयास से इलाके में सनसनी फैल गई। बेटी को बदमाशों के चंगुल से बचाने के दौरान पिता ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। सुरजापुर पंचायत वार्ड आठ निवासी युवती के पीड़ित पिता सोनू चौधरी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान गांव के ही नीरज कुमार कामैत और अखलेश कुमार कामैत दो अज्ञात साथियों के साथ बाइक से पहुंचे। आरोप है कि चारों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी बेटी को जबरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.