सुपौल, अक्टूबर 13 -- दशहरा से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। आगामी दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। पूजा के दौरान लगने वाले मेले और गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीएम मनोहर कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने गांधी मैदान से हुसैन चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए कुछ अतिक्रमण को तत्काल हटाया गया, जबकि अधिकांश दुकानदारों को एक से दो दिनों के भीतर स्वयं अतिक्र...