सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। दशकों तक पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं होने के बाद आखिरकार छातापुर प्रखंड की झखाड़गढ़ पंचायत स्थित सुरसर नदी के शिवनी घाट पर ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए श्रमदान और अर्थदान के सहयोग से लोहे का चचरी पुल बनाकर उसे चालू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Godda News: बिना अप्रोच के बना पुल हुआ जानलेवाग्रामीणों का सामूहिक प्रयास ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से करीब चार लाख रुपये जुटाकर लगभग 175 फीट लंबा और पांच फीट चौड़ा पुल तैयार किया है। बजट कम होने के कारण फिलहाल पुल के नीचे लोहे की वेल्डिंग कर उसके ऊपर बांस की चचरी बिछाकर आवागमन शुरू कर दिया गया है। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब पांच दशक से वह लोग हर वर्ष बांस की चचरी बनाकर सुरसर नदी पार करने को मजबूर थे, जिस पर हजारों रुपये ...