सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई की ओर से शुक्रवार को नगर परिषद लतौना उत्तर के वार्ड 20 स्थित दलित बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने की। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों ने बस्ती में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने बस्ती के आसपास जमा कचरे और गंदगी की सफाई की तथा लोगों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान लोगों को नियमित रूप से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, खुले में गंदगी नहीं फैलाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दे निकाली ग...