सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की महेशपुर पंचायत स्थित जीवछपुर गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोरी गई बाइक 10 दिन पहले ही वह अपने जीजा से घरेलू काम से लाए हुए थे। घटना के संबंध में वाहन मालिक नीरज कुमार ने बताया कि टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल बीआर 11 एएम 5458 को रोज की तरह मंगलवार रात अपने दरवाजे पर लगाकर सो गए थे। बुधवार सुबह जब वे जगे तो बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। नीरज ने बताया कि बाइक उनके जीजाजी के नाम पर पंजीकृत है और कुछ जरूरी काम से 10 दिन पहले ही लाई गई थी। इधर, पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि जीवछपुर से बाइक चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हि...