सुपौल, सितम्बर 28 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। जिले के थोक विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए छातापुर प्रखंड के खुदरा उर्वरक विक्रेता

अज्ञात आपूर्ति समस्या ोंने सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ एवं बीएओ को सौंपा। खुदरा विक्रेताओं ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित मूल्य एवं खर्च पर दुकानों तक उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में राजा खाद बीज भंडार, आदर्श खाद बीज भंडार, किसान घर खाद बीज भंडार, संतोष खाद बीज भंडार, बाबा ट्रेडर्स, वेलकम ट्रेडर्स, कुशवाहा खाद बीज भंडार सहित 42 खुदरा प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटरों ने कहा है कि सुपौल जिले के थोक विक्रेताओं द्वारा खुदरा विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की आपूर्ति नहीं की जा रही ...