Supaul News: सुपौल : त्रिवेणीगंज में नए बीडीओ ने लिया पदभार
सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नए प्रखंड विकास पदाधिकारी परमानंद प्रसाद ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीडीओ अभिनव भारती ने अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह को प्रभार सौंपा था। इसके बाद प्रभारी बीडीओ सह अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने नए पदस्थापित बीडीओ परमानंद प्रसाद को पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने पर बीडीओ परमानंद प्रसाद ने कहा कि मेरी प्राथमिकता विकास कार्यों को आगे ले जाने की है। सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करुंगी। विकास योजनाओं से अबतक वंचित रहने वाले समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति को लाभ मिले, ऐसा प्रयास रहेगा। प्रशासन एवं आम जनता के सामंजस्य से बेहतर वातावरण बनाने का काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: समन्वय स्थापित कर प्रखंड क्षेत्र में विकास योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.