सुपौल, अक्टूबर 25 -- मिठाइयों की शुद्धता और सुरक्षा पर सवाल Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। त्योहारों पर घर-परिवार में मिठास घोलने के लिए मिठाइयां खरीदने बाजार पहुंच रहे लोगों की चिंता बढ़ गई है। दुकानों में सजी रंग-बिरंगी मिठाइयों की शुद्धता पर सवाल उठ रहे हैं। कहीं मिठाइयां खुले में रखी हैं, तो कहीं न रेट चार्ट है और न ही एक्सपायरी तिथि अंकित है। ऐसे में लोगों के सामने मिठाइयों की गुणवत्ता परखने की चुनौती है। इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रविवार को जब दैनिक हिंदुस्तान की रिपोर्टर इसको लेकर कुछ दुकानों की पड़ताल में किशनपुर बाजार सहित प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों की कई मिठाई दुकानों पर अनियमितताएं सामने आईं। कुछ दुकानों पर मिठाइयां खुले में रखी थीं, जिन पर धूल-मिट्टी और मक्खियों से दूषि...