Supaul News: सुपौल : त्योहारी मौसम में खाद्य सामग्री की दुकानों पर पहली बार सघन जांच
सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। त्योहारी मौसम में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए वीरपुर में पहली बार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों की सघन जांच की।
खाद्य सामग्री की जांच एसडीएम वीरपुर विनय कुमार की पहल पर जिला से फूड इंस्पेक्टर को बुलाकर विभिन्न होटलों, मिठाई दुकानों और खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच कर सैंपल लिए गए। जांच की खबर मिलते ही मिलावटी मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि त्योहारी मौसम में कुछ दुकानदार नकली मेवा, पनीर तथा सस्ते तेल समेत अन्य घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर मिठाई और खाद्य पदार्थ तैयार कर रहे हैं। ऐसी सामग्री के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.