Supaul News: सुपौल : तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से वृद्ध महिला किसान की मौत
सुपौल, अक्टूबर 21 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से एक वृद्ध महिला किसान की मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज हताटोला वार्ड चार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। मृतका की पहचान मो हनीफ की पत्नी दरउदन खातून (68 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद बुलेट चालक बुलेट घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि बुलेटसवार चालक गणपतगंज से लालगंज की ओर जा रहा था। जबकि दरउदन खातून अपना खेत देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेटसवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया, जहां जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.