सुपौल, अक्टूबर 21 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से मंगलवार शाम 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान करहेया पंचायत के वार्ड एक स्थित अभूआर निवासी बलराम राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बलराम राम शाम करीब 6 बजे पैदल अपने घर से किशनपुर बाजार आ रहे थे। इसी दौरान गोलंबर से करीब 200 मीटर पहले एनएच 327ए पर किशनपुर से सरायगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...