Supaul News: सुपौल : तेज रफ्तार ट्रैक्टर व अन्य वाहन बन रहे दुर्घटना की वजह
सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों दिन-रात तेज रफ्तार से चल रहे सैकड़ों ऑटो-ट्रैक्टर, मैजिक सहित अन्य वाहन दुर्घटना की वजह बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुनौली-भुतहा से निर्मली तक इस सड़क के किनारे दर्जनों ईट-भट्ठे हैं। यहां रोजाना लगभग तीन दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों की आवाजाही रहती है। वहीं सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध होकर डगमारा पिपराही से बालू लोड कर एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा निर्मली एसएफसी गोदाम से भी प्रतिदिन दर्जनों पिकअप आते-जाते रहते हैं। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार और अनियंत्रित चल रहे ये ट्रैक्टर अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इस बाबत कुनौली थानाध्यक्षय सत्य प्रकाश ने बताया कि ओवरलोडिंग-तेज रफ्तार वाहन परिचालन व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.