Supaul News: सुपौल : तीसरी बार युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष बने फिरोज आलम
सुपौल, नवम्बर 23 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। कटहारा कदमपुरा पंचायत के कटहारा निवासी मो. फिरोज आलम उर्फ लालबाबू को लगातार तीसरी बार युवा जदयू का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मनोनयन की खबर मिलते ही पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मो. फिरोज आलम ने कहा कि पार्टी ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है। इस जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने भरोसा जताने के लिए जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एवं युवा जिलाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.