सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड नौ में छापेमारी के दौरान की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोविंदपुर वार्ड नौ निवासी मो आलम (75 वर्ष), मो जमाल (50 वर्ष) एवं मो सलिल (61 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों प्रतापगंज थाना कांड संख्या-8/21 के अभियुक्त हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तीन वारंटी गिरफ्तार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...