Supaul News: सुपौल : तीन वर्ष में ही जर्जर हुई पीसीसी सड़क, आवागमन में परेशानी
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डहरिया पंचायत स्थित रानीपट्टी नहर पर करीब तीन वर्ष पूर्व बनी पीसीसी सड़क के जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीणों के अनुसार चकला जाने वाली पीएम पक्की सड़क से शिव मंदिर होते हुए कंकल राय के घर तक विधायक योजना से तीन पार्ट में सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये से अधिक खर्च होने की बात ग्रामीणों ने बताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की परत उखड़ने लगी थी। अब सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सबसे अधिक परेशानी रानीपट्टी नहर के समीप बने गहरे गड्ढे से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस गड्ढे के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। रात में दुर्घटना की आशंका और बढ़ जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.